अल्मोड़ा-आज दिनांक 17 सितंबर 2024 को मानस पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक कमल कुमार बिष्ट एवं श्रीमती मंजू बिष्ट की पुत्री कुमारी अवनि बिष्ट के जन्म दिवस पर उनके माता पिता ने वृहद वृक्षारोपण किया।अवनि बिष्ट,उनके माता-पिता एवं परिजनों ने जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर स्वच्छता एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए जीवन में पर्यावरण स्वच्छता,अच्छी आदतें,संस्कार और अपने जीवन शैली को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।अवनि ने अवनि वन नैनी कुमस्याल गर गूठ सरकार की आली अल्मोड़ा में वृक्षारोपण एवं सरस्वती मंदिर राज्य कर विभाग में वृक्षारोपण किया।उनके माता-पिता ने बच्चों को संस्कारवान होने,अच्छी आदतें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के भाव की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *