अल्मोड़ा-सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व दर्जामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ए के सिकन्दर पवार ने जरूरतमंदों को राशन एवम् खाद्य सामग्री वितरित की।इसके साथ ही स्थानीय जनता के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री ए के सिकंदर पवार ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार जनहित के कार्यों एवं विकास कार्यों से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी आज वैश्विक स्तर का एक बड़ा चेहरा बन चुके हैं। उनके द्वारा लिए गए निर्णयों से देवभूमि उत्तराखंड का नाम एवं गौरव लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा लगातार जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ धरातल पर जरूरतमंदों को मिलने लगा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आज हम सभी लोग मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना करते हैं और हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।इस अवसर पर पूर्व दर्जामंत्री ए के सिकंदर पवार,अभिषेक वाल्मिकी,राहुल वाल्मिकी,अमित वाल्मीकि,रोहन वाल्मीकि,कैलाश वाल्मीकि,नरी प्रसाद,रमेश प्रसाद,रामदास,सुरेश परदेसी,नासिर,फारुख शेख,नसीम,रंजीत आर्य,हरीश बोरा,अविनाश पांडे,शेखर जोशी सहित दर्जन लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *