देहरादून-भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके देहरादून स्थित शासकीय आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री लटवाल ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निवेदन भी किया कि अल्मोड़ा में स्वास्थ संबंधी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।