हल्द्वानी-प्रतिष्ठित व्यापारी,प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक व निरंकारी ज्वैलर्स के स्वामी जोगिंदर निरंकारी का विगत दिवस हल्द्वानी में निधन हो गया था।उनकी अंत्येष्टि कल रविवार को काठगोदाम घाट में की गई। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।उनकी उम्र 72 वर्ष थी। उनकी उठावनी कल 17 सितंबर को 2 बजे से निरंकारी भवन अल्मोड़ा में होगी।जोगिंदर निरंकारी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यकारणी के संरक्षक के रूप में लगातार काम करते रहे।उनका सहयोग चाहे कोई चुनाव हो चाहे कोई मेंबरशिप हो चाहे कोई भी संकट की घड़ी हो हमेशा व्यापार मंडल को मिला है।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा और समस्त नगर के व्यापारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया तथा भगवान से प्रार्थना की कि ऊपर वाला उनको अपने चरण कमल में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके घर वालों को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *