अल्मोड़ा-एक दिन पूर्व हुई भारी बारिश से नगर के अन्तर्गत अनेक पैदल मार्गों पर मलबा तथा झाड़ियां आ गयी थी।इसके लिए पूर्व से ही नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।जिसके फलस्वरूप विगत दिवस मौसम के खुलते ही नगरपालिका के कर्मचारियों ने एस आई लक्ष्मण भण्डारी एवं अमीन बसन्त बल्लभ पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में तत्काल बन्द पड़े पैदल मार्गों से मलबा हटाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जिससे जनता को काफी राहत मिली।आज रविवार के दिन भी प्रातः काल से ही नगरपालिका के कर्मचारी युद्धस्तर पर मार्गों की सफाई करने मार्गों में आये मलबे को हटाने एवं नालियों की सफाई में लगे हुए हैं। विदित हो कि विगत दिनों हुई भारी बारिश के दौरान भी नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मय कर्मचारियों के साथ पूरे नगर में मोर्चा सम्हाले हुए थे तथा बारिश के दौरान नुकसान की सूचना पर स्वयं मौका स्थल पर पहुंच रहे थे। रानीधारा क्षेत्र में भी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने की सूचना पर अधिशासी अधिकारी मय कर्मचारी तड़के ही रानीधारा क्षेत्र में पहुंच गये थे।बारहाल बरसात के इस मौसम में नगरपालिका अल्मोड़ा पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी जिससे जनता को काफी राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *