अल्मोड़ा-आज बेस अस्पताल के निकट कुछ दुकानें भारी बारिश से आपदा की भेंट चढ़ गयी तथा पूरी तरह ध्वस्त हो गयी।सूचना पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा मौके पर पहुंचे तथा ध्वस्त हुई दुकानों के स्वामियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।उन्होंने प्रशासन तथा प्रदेश सरकार से भी तत्काल रूप से प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही पुनर्निर्माण के लिए पीड़ितों की यथासंभव मदद करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि आज बारिश में बेस परिसर के निकट जो दुकानें पूरी तरह टूटकर जमींदोज हो गयी है उसमें भी प्रभावितों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि उनके परिवार की गुजर बसर हो सके।इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश जोशी,मनोज वर्मा कांची एवं राहुल बोरा भी उपस्थित रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *