अल्मोड़ा -प्रैस को जारी एक बयान में नन्दा देवी समिति के सचिव मनोज सनवाल ने बताया कि मां नन्दा सुनंदा की भव्य शोभायात्रा कल दिनांक 13 सितम्बर शुक्रवार को 4 बजे प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण आज गुरूवार एवं शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा रहे हैं।आज एवं कल केवल माता के भजन होंगे। उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 सितम्बर को इंदर आर्य एवं दर्शन फर्शवाण की स्टार नाईट होगी।मेले का समापन 15 सितम्बर को किया जाएगा।
