अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,सचिव हरजीत,पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व पूर्व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने लीलाधर व्यास को प्रभारी शिक्षा निदेशक व विनोद सिमल्टी को अपर निदेशक कुमाऊं मण्डल नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है और उम्मीद व्यक्त की है कि दोनों अधिकारी लंबित प्रकरणों को तेजी से निपटायेंगे।लीलाधर व्यास अपर निदेशक कुमाऊं मण्डल नैनीताल प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा द्वारा मिनिस्टीरियल संवर्ग के प्रकरणों को तेजी से निपटाने के लिए एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि लीलाधर व्यास अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा द्वारा अपने कार्यकाल में बिना धरना प्रदर्शन के ही सभी मामलों का निस्तारण किया जो सभी अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।जगमोहन रौतेला,डा ललित चन्द्र पाठक,देवेन्द्र पाठक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,जितेन्द्र बोरा अध्यक्ष अल्मोड़ा,मुकेश जोशी सचिव अल्मोड़ा,पंकज जोशी पूर्व सचिव अल्मोड़ा,हिमांशु तिवारी अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद अल्मोड़ा द्वारा भी उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *