अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से गाँजा/चरस की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश पर आज प्रभारी चौकी भिकियासैण उ०नि० देवेन्द्र सिंह सामन्त,आरक्षी कुंवर राम,सुरेश कोरंगा द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी तिराहा भिकियासैण के पास वाहन सं0 यूके 04एल 9062 मो0सा0 में बलबीर सिंह (उम्र-24 वर्ष)उर्फ बल्ली पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कुण्डेश्वरी ऊधमसिंहनगर,धीरज गिरी (उम्र- 25 वर्ष) पुत्र स्व० चेतराम निवासी टांडा काशीपुर के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल 11.29 किलोग्राम गांजा
(कीमत 45000रु) बरामद किया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि बलवीर और धीरज मजदूरी का काम करते हैं।सल्ट के झिमार क्षेत्र गाँजा लेकर काशीपुर को बेचने ले जा रहे थे पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए।इनके विरुद्ध थाना भतरौंजखान में मु०अ०सं० 09/2021 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।