अल्मोड़ा- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के निर्देशन में सोमवार को सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रानीखेत जसमीत कौर द्वारा मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नागरिकों के अधिकार, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, घरेलू हिंसा के तहत महिलाओं के विशेष कानूनी अधिकार, यातायात के नियमों, सड़क सुरक्षा के नियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम,2013, पॉश एक्ट, गिरफ्तारी-पूर्व, गिरफ्तारी और रिमांड चरण में न्याय तक शीघ्र पहुंच, देहरादून और हल्द्वानी में कार्यरत वाणिज्यिक न्यायालय की भूमिका और लाभों व पूर्व-संस्था मध्यस्थता और निपटान नियम 2018, अनैतिक तस्करी, मानव तस्करी रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास अधिनियम 2021 के दुष्प्रभाव, नालसा योजना 2015, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं मादक पदार्थ निषेध असूचना केन्द्र हेल्पलाइन नंबर 1933, ईमेल और वेबसाइट आदि तथा टॉल फ्री राष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी हेल्पलाइन के विषय में बताया गया व एंटी ड्रग कैंपेन की विडियो भी दिखाई गई तथा आगामी 14 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में पैरा लीगल वालिंटियर मो वसीम उपस्थित रहे।
