अल्मोड़ा-महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव लता तिवारी की सास का देहांत आज 5 सितम्बर को उनके निवास स्थान न्यू कॉलोनी धारानौला में सायं 3 बजे हो गया है।वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी।वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।कल दिनांक 6 सितम्बर को प्रातः 9 बजे उनकी अन्तिम यात्रा उनके निवास स्थान से विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी।उनके निधन पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा,सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,राबिन भण्डारी,लीला जोशी,प्रीति बिष्ट,पारितोष जोशी,पंकज काण्डपाल,तारा चन्द जोशी,मनोज सनवाल आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।