अल्मोड़ा-एन एम ओ पी एस उत्तराखंड के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु अभियान जारी है।द्वितीय चरण के कार्यक्रम में काली पट्टी कार्यक्रम जारी है।आज विकास भवन अल्मोड़ा में विरोध प्रदर्शन किया गया। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पी सी जोशी, सचिव राम सिंह कार्की,भगवंत सिंह रावत,भाष्कर भट्ट, रमेश बोरा,कमलेश जोशी, आनन्द बल्लभ कांडपाल,ललित तिवारी,हरीश सिंह,चंदन रावत,दीपक जोशी,निर्मल कुमार, सुंदर सिंह बोरा, द्वारा काली पट्टी कार्यक्रम में भागीदारी की।विकास भवन के वीरेंद्र बिष्ट,के एन कांडपाल द्वारा भी अपना समर्थन दिया है।विकास खंड भैसियाछाना में प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक,गणेश राज,निशा पंत, करन सेरोट,ललित मोहन मिश्रा,नंदन जोशी द्वारा भी काली पट्टी कार्यक्रम में भागीदारी की।एन एम ओ पी एस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी,सचिव भूपाल चिलवाल ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद में सदस्यों व सहयोगी संगठन द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है। सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।फैडरेशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव अमरनाथ रजवार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।शिक्षा विभाग में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है।मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी कार्यालयों में काली पट्टी कार्यक्रम चल रहा है।शिक्षा विभाग में मुकेश जोशी,पान सिंह मेर, पुष्पा कांडपाल,देवेन्द्र अधिकारी,सुरेश चंद्र जोशी,ताजिम,मोहित पांडेय,दीपिका मिश्रा,भुवन जोशी,बलवंत तड़ागी, सुमित कनवाल,राजीव फैलबुश,दुर्गा सिंह नेगी,महेन्द्र भोज, सुरेन्द्र द्वारा भी काला फीता कार्यक्रम में भागीदारी की गई।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष व संरक्षक एन एम ओ पी एस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा डॉ मनोज कुमार जोशी ने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि वह बढ़-चढ़कर आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि सभी सदस्यों में अपार उत्साह बना हुआ है और सदस्य सभी कार्यकम में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेंगे।धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि एक देश में दो विधान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु द्वारा पूरी ताकत के साथ आंदोलन को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।प्रदेश स्तर पर भी अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली, सचिव मुकेश रतूड़ी द्वारा भी पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाने के लिए ताकत झोंकी है।सभी सहयोगी संगठन के अध्यक्ष सचिव व सदस्यों का आभार किया गया है।कहा कि इलैक्ट्रोनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया का भी आभार व्यक्त किया जाता है।डिप्लोमा फार्मेसी के मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि सभी जनपदों में काला फीता कार्यक्रम चल रहा है और पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।जिला अध्यक्ष डी के जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा में भी कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है। राजकीय इंटर कालेज नौगांव निकट काकड़ीघाट में डा ललित पाठक,मीता वर्मा,मोहन सिंह लटवाल, दीप चन्द्र, शिव दत्त पांडेय ,जितेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदीप वर्मा द्वारा भी पुरानी पेंशन बहाली हेतु काली पट्टी कार्यक्रम में भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *