अल्मोड़ा -कांग्रेस के जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने लमगड़ा बाजार सहित आस पास के इलाके में तत्काल पिंजड़ा लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लमगड़ा बाजार सहित ग्राम ठाट,कनवालधूरा,ढैली,सत्यों, जलना,मेरधूरा,पौधार सहित दर्जनों गांवों में इस समय तेंदुए के आतंक से लोग भयभीत हैं। इसलिए वन विभाग जगह-जगह पिंजरा लगाये। उन्होंने कहा कि तेंदुए के कारण छात्र-छात्राओं के स्कूल जाने आने में भी खतरा बना हुआ है।अभिभावकों को जब तक उनके बच्चे स्कूल से घर नहीं आ जाते लगातार चिंता बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन,शासन तथा वन विभाग से अपील की है कि जगह-जगह पिंजरे लगाए जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि साथ ही साथ इन दर्जनों गांवों में तेंदुए के द्वारा पालतू जानवरों को भी लगातार निवाला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा अभी तक एक दर्जन से अधिक जानवरों को तेंदुए के द्वारा निवाला बनाया गया है। यहां तक की अब क्षेत्रवासी अपने जानवरों को जंगल में भेजने में भी डर रहे हैं तथा पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के जानवरों को निवाला बना दिया गया है उन परिवारों को उचित मुआवजा भी मिले।
