अल्मोड़ा-आज गंगोला मोहल्ला में निवर्तमान सभासद के घर में एक नाग प्रजाति का सांप घुस गया जिसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता परितोष जोशी द्वारा वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को दी गई।उसके पश्चात मौके पर वन विभाग के वन आरक्षी राहुल मनराल एवं श्रमिक नीरज नेगी पहुंचे एवं सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया गया।इस रेस्क्यू के उपरांत वहां के लोगों द्वारा वन विभाग का आभार जताया।आभार जताने वालों में परितोष जोशी, निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू,निवर्तमान सभासद दीपा साह,दीपक साह,गोलू भट्ट,मनी पांडे,राजेंद्र चौधरी,वकुल साह, शुभम वर्मा,कमल साह,पवन, कपिल,चेतन साह,मोहन जोशी, शानू साह आदि लोग रहे।
