अल्मोड़ा-खेल प्रेमियों ने चार करोड़ उन्तीस लाख रूपये से स्थानीय स्टेडियम में हुए सुधारीकरण के कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि स्टेडियम सुधारीकरण में सरकारी धन का दुरूपयोग होना प्रतीत होता है।खेल मंत्री रेखा आर्या को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड सरकार और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य लगातार खेलो को प्रोत्साहन देने के लिए जो सकारात्मक कार्य कर रहे है वो स्वागत योग्य है।इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा अल्मोड़ा के स्थानीय स्टेडियम के लिए भी चार करोड़ उन्तीस लाख का बजट आवंटित कर इसे विकसित करने हेतु दिया गया।लेकिन वर्तमान में हुए कार्य से ऐसा लगता है कि इस बजट का सदुपयोग नही हुआ है।खेल मैदान में लगी घास, मैदान का हुआ समतलीकरण ये महसूस करा रहा है कि कही न कही इसमें भारी अनियमितता हुई है।23 जुलाई को उद्घाटन होने के बाद केवल एक महीने में इसकी दीवारों का रंग निकलने लगा है।दर्शक दीर्घा निर्माण में भी गड़बड़ी दिख रही है।वही क्रिकेट के लिए बनी पिच भी अनियमितता का शिकार हुई है और ऐसा लगता है कि पैसों की बंदरबाट हुई है जिससे स्थानीय खिलाड़ियो व खेल प्रेमियों में भारी रोष है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करेंगे।जाँच की मांग करने वालो में विनीत बिष्ट,भैरव गोस्वामी, अशोक गोस्वामी,मुकेश लटवाल, पंकज बिष्ट,निखिलेश बिष्ट,चंदन लटवाल,रोहित साह,विजय चौहान, यश साह आदि अनेक खेल प्रेमी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *