अल्मोड़ा-आगामी माँ नंदा देवी मेले के सम्बंध में उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा एडम्स विद्यालय परिसर में मेले के आयोजन की अनुमति चाही गयी थी।एडम्स विद्यालय द्वारा विद्यालय के पठन-पाठन कार्य एवं छात्राओं व अध्यापिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अनापत्ति देने से मना किया गया है।विद्यालय प्रबंधन से अनापत्ति प्राप्त करना मेला समिति की जिम्मेदारी है।इस सम्बंध में समन्यवय हेतु जिला प्रशासन द्वारा सम्बन्धित पक्षकारों के मध्य दिनांक 24.08.24 और 28.08.24 को बैठक भी की गई। उपरोक्त के दृष्टिगत समिति द्वारा माँ नंदा देवी मंदिर प्रांगण में ही मेले का आयोजन किये जाने हेतु अवगत कराया है।मेले हेतु मेला समिति को शान्ति व्यवस्था व अन्य वांछित विभागीय सहयोग नियमानुसार प्रशासन द्वारा किया जाएगा।
