अल्मोड़ा-आशीष जोशी पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड टॉपर बने हैं जो कि अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यह मुकाम पाया है।बुधवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी किया जिसमें आशीष जोशी ने उत्तराखंड पर टॉप किया है । आशीष इस परीक्षा से पहले भी कई परीक्षाओं में अपना मुकाम हासिल कर चुके हैं।आशीष उच्च न्यायालय में समीक्षा अधिकारी पद पर तैनात थे। वर्तमान में आशीष ज्योर्तिमठ तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।आशीष का पैतृक घर अल्मोड़ा जिले के ज्युगूडा में है । वर्तमान में वे सितारगंज में रहते हैं।आशीष ने कठिन परिश्रम से ये मुकाम हासिल किया है।आशीष के पिता खजान चंद्र जोशी हाइडिल विभाग में जेई पद से सेवानिवृत हो गए हैं।आशीष की इस उपलब्धि पर समूचे परिवार,गांव पर जश्न का माहौल है।
