अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता अभियान संगठन पर्व की ग्रामीण मण्डल कार्यशाला बुधवार को ग्रामीण मण्डल के गिरीश खोलिया के निवास स्थान धारानौला में आयोजित की गयी जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने संगठन पर्व सदस्यता कार्यशाला को सम्बोधित कर आगामी होने वाली सदस्यता पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा का मार्गदर्शन सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भाजपा प्रेम लटवाल व संचालन महामंत्री कमल सिंह अधिकारी ने किया।कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के संयोजक नवीन बिष्ट,प्रभारी ग्रामीण मंडल इंद्र सिंह डसीला ने सदस्यता सम्बंधित बाते रखी।इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष हंसी मेहरा,किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,शक्ति केंद्र संयोजक विक्रम बिष्ट,मंडल उपाध्यक्ष भाजपा भानु अधिकारी,जीवन मालवाल,मंडल मंत्री राजेन्द्र लटवाल,मंडल कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट,मंडल उपाध्यक्ष शुभम चौहान, रविंद्र रावत,मंडल मंत्री दीपेंद्र राणा,सोशल मीडिया प्रभारी ललित खोलिया,राहुल बिष्ट,किशन बिष्ट,ललिता,दीपा,रेखा,अमर,दीवान,कृपाल राम व मण्डल के पूर्व पदाधिकारी एवम् भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *