अल्मोड़ा-कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार के नेतृत्व में आए कर्मचारियों के एक शिष्टमंडल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिनांक 27 अगस्त को वार्ता कराई।कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने पुर जोर सहयोग कर संघ की समस्याओं का समाधान कराने पर चर्चा की।उत्तराखंड प्रदेश की निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की जायज मागों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने समस्याओं के निराकरण की मांग की।इसके बाद शिष्टमंडल ने शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल से भी कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तार से वार्ता की जिसमें तय हुआ कि शीघ्र ही सचिव नगर निकाय से इस सम्बन्ध में वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष दीपक चंदेल, जिलाध्यक्ष दीपक शैलानी, महासचिव राजेश टांक,नगर मंत्री दिशांत पवार,घनश्याम बंटी आदि उपस्थित थे।


