अल्मोड़ा-मेडिकल कॉलेज में भवनों का निर्माण कार्य कर रही एक कंपनी के जनरल मैनेजर से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित मैनेजर पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली में कंपनी के जनरल मैनेजर सतीश त्यागी ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि 21 अगस्त की रात साढ़े दस बजे उनका स्टोर सहायक आशीष शुक्ला किसी काम से बाहर आया। इस पर दूसरी कंपनी के तीन सुरक्षा गार्ड ने नशे की हालत में स्टोर सहायक के साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। दूसरे दिन आशीष जीएम की मध्यस्थता में मोबाइल वापस दिलवाया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही ही अरोपी सुरक्षा गार्ड अपने साथ स्थानीय लोगों ने ऑफिस में आकर गाली-गलौज की और कम्पनी का काम को भी बंद करने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को एक बार फिर आरोपी दफ्तर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। कंपनी के वाहनों को अस्पताल के अंदर नहीं जाने देने की धमकी दी। इधर, मामले को लेकर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
