अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत दिए गये निर्देशों के क्रम में देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करते हुए ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।आज दिनांक 17.08.2024 की प्रातः सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से क्वारब की तरफ 10 मीटर आगे हल्द्वानी रोड पर 2 युवकों (1-महिपाल सिंह के कब्जे से 08 ग्राम व 2- रोहित कुमार के कब्जे से 08.32 ग्राम स्मैक) कुल 16.32 ग्राम स्मैक बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम महिपाल सिंह उम्र-26 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम नैनोली,गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ एवं रोहित कुमार उम्र-25 वर्ष पुत्र भूपाल राम निवासी ग्राम पिल्खी गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ है।बरामदगी में 16.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं जिसकी कीमत 4,89,000 रुपये है।एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 सुन्दर लाल कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 दीवान सिंह बोरा एसओजी अल्मोड़ा,कानि राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
