अल्मोड़ा-आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट एवं प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर श्री बिष्ट ने कहा कि कार्यक्रम से उनके द्वारा लगातार पर्यावरण को शुद्ध और बेहतर रखने,हवा,जमीन,जल,जंगल को बचाने की मुहिम में एक सार्थक प्रयास कर सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं दूसरी तरफ स्वच्छता अभियान कर ढूंगाधारा के आसपास क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश छात्र- छात्राओं के माध्यम से दिया गया।इसके साथ ही प्रभात फेरी निकालकर एवं देश के अमर शहीदों को नमन कर याद किया गया।इसके पश्चात् विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और बच्चों में मिठाई आदि बांटी गई श।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में देशभक्ति एवं रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को उनकी प्रतिभा को दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया।प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी को संदेश देते हुए अपनी बात रखते हुए संबोधन में कहा कि हमें आने वाले समय के लिए और अधिक सजक होकर हमें बेहतर कार्य देश के लिए,समाज को बेहतर बनाने के लिए करने होंगे और राष्ट्र की एकता और अखंडता,संप्रभुता को बनाए रखना हमारा पहला कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा किसामाजिक कार्यों में और राष्ट्र के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।देश की अखंडता, एकता के भाव के साथ हमें एक दूसरे के साथ मिलजुल कर अपने उज्जवल भविष्य के लिए सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।मानस पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम के दौरान अभिभावक गण आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।स्वच्छता अभियान रामलीला मैदान दूंगाधारा के आसपास चलाया गया।वहीं दूसरी तरफ एन. टी. डी. रोड़ के पास गंगनाथ मंदिर के क्षेत्र नंदा वन अल्मोड़ा में पहुंच कर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया।वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश देने का प्रयास मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की शिक्षक,शिक्षिकाएं,अनंत बिष्ट,कुमारी दीक्षा कांडपाल,श्रीमती उमा पूना,जगदीश अधिकारी,कुमारी ज्योति डंगवाल,कुमारी साक्षी कांडपाल, श्रीमती अनीता नेगी,भावेश जोशी, श्रीमती कविता तिवारी,श्रीमती नीमा मेहता,कुमारी नीमा बिष्ट,श्रीमती ललिता सिराड़ी,श्रीमती दीपिका, श्रीमती ममता त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्घाटन जसोद सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति उत्तराखण्ड एवं विशिष्ट अतिथि जिला अल्मोड़ा प्रभारी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार अल्मोड़ा रूप सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *