अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा विधानसभा अल्मोडा में तिरंगा यात्रा के तहत बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा करबला तिराहा से दुगालखोला बाजार,धारानौला बाजार होते हुए सिकुड़ा तिराहे तक निकली। बाइक रैली को पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यक्रम संयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर समय राष्ट्रवाद की भावना को अन्तरमन में लेते हुए राष्ट्रीय पर्वों को सदैव धूमधाम से मनाते हुए आए हैं।तिरंगा यात्रा करने का मूल उद्देश्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत हो।बाईक रैली में पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी,गिरीश खोलिया राजेन्द्र बिष्ट,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,सुरेश बोरा,नमन गुरु,प्रकाश बिष्ट ,कन्हैया बिष्ट, चंदन बहुगुणा,दर्शन रावत,जिला मंत्री महेश बिष्ट,राहुल जोशी,ललित खिलाया,ललित कनवाल,दिशान्त पावर सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *