अल्मोड़ा-अल्मोड़ा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से भेंट कर विश्वविद्यालय में किये जा रहे कार्यों पर जिला व्यापार मंडल की ओर से हर्ष जताया।उन्होंने भेंट के दौरान परिसर के बीच से लोअर माल रोड को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति की जानकारी ली और संपर्क मार्ग को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता करने,विश्वविद्यालय के क्रीड़ा मैदान का केवल विद्यार्थियों के लिए ही समुचित उपयोग करने,पार्किंग स्थल के निर्माण को लेकर चर्चा की।जिलाध्यक्ष सुशील साह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिष्ट को शैक्षणिक गतिविधियों में जिला व्यापार मंडल का पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *