अल्मोड़ा-अल्मोड़ा ठेकेदार यूनियन द्वारा निर्णय लिया गया था कि टेंडरों का बहिष्कार किया जाएगा जिसमें आज ई-टेंडिंग के टेंडर का यूनियन द्वारा बहिष्कार किया गया। जिलाध्यक्ष प्रयाग बिष्ट ने कहा कि ठेकेदारो का उत्पीडन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रयाग बिष्ट,महासचिव सुरेंद्र बेलवाल,उपाध्यक्ष अकरम खान, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,पूरन पालीवाल,उपसचिव जितेंद्र सिंघवाल,कोषाध्यक्ष जगदीश भट्ट और ठेकेदारों द्वारा पूर्ण बहिष्कार किया गया।
