अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी की हर घर तिरंगा अभियान की नगर मंडल की बैठक सांसद कार्यालय शैलेश होटल में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू ने की एवं संचालन नगर महामंत्री एवं तिरंगा अभियान के संयोजक अर्जुन बिष्ट ने किया । मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रवि रौतेला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीयता के भाव को लेकर नगर मंडल में प्रत्येक बूथ एवं घर-घर जाकर राष्ट्रीय झंडा हर घर में लगायेगें एवं समस्त कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि इस घर-घर तिरंगा अभियान में अपना पूर्ण सहयोग करें।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रवि रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भंडारी,नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री देवाशीष नेगी,जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,नमो ऐप के संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,मनोज जोशी, तिरंगा अभियान के सहसंयोजक चंदन रावत,नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा,दिनेश मटपाल,आशीष गुरुरानी,अशोक गोस्वामी,भीमा पवार,जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे,पंकज जोशी,बबीता आर्य, संजना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *