अल्मोड़ा-धौलादेवी ब्लॉक के विशन सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कालेज भनोली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिशन सिंह बिष्ट की 113 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान देश की आजादी के दौर में उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा व समस्त अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया।इस दौरान वक्ताओं ने देश को आजाद कराने में बिष्ट के योगदान को याद किया।कहा कि आजादी की लड़ाई में बिष्ट का अहम योगदान रहा है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जो सपने देखे थे,उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है।आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इसके अलावा कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। यहां भाजपा नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिशन सिंह बिष्ट के पौत्र नरेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा,जिलामंत्री गोपाल सिंह बिष्ट,मंडल अध्यक्ष दन्या लक्ष्मण डसीला,हरीश प्रसाद,ग्राम प्रधान मोहन सिंगवाल,जगन्नाथ तिवारी,सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश राम,हरीश बिष्ट,पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट,हरीश तिवारी,कैलाश राम,हरीश सिंह,जगदीश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *