अल्मोड़ा-प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक ने आज नियमित निरीक्षण के तहत दो इंटर कालेज,एक प्राथमिक विद्यालय व एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बाडे़छीना,प्राथमिक विद्यालय बाड़ेछीना व आंगनबाड़ी केंद्र पांडे तोली बाड़े छीना का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्था ठीक पाई गई।इसके साथ साथ मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत 14 वर्ष से 23 वर्ष आयु तक आयोजित बैटरी टेस्ट का भी उद्घाटन किया।यह प्रतियोगिता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना के मैदान में आयोजित की जा रही है।इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक गणेश शाही भी उपस्थित थे।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना में प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। छात्र छात्राओं का परिश्रमी होना जरूरी है।बेहतर नागरिक बनाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है उसके लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। खेलों के द्वारा ही सर्वांगीण विकास संभव है और सभी को एक दूसरे का आदर करना चाहिए।
