अल्मोड़ा-प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें छात्र छात्राओं व गुरुजनों द्वारा हिस्सा लिया गया।धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना द्वारा इसके साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्र शील का भी निरीक्षण किया गया और सभी व्यवस्थाओं को ठीक पाया गया।उन्होंने विद्यालय में सतीश मिश्रा प्रभारी प्रधानाचार्य/प्रवक्ता अर्थशास्त्र के करनपुर किच्छा स्थानांतरण होने पर उनके विदाई समारोह में भी प्रतिभाग किया और उन्हें विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी बिदाई दी गई।धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि सभी विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और विद्यालय परिसर को पूर्ण रूप से साफ व स्वच्छ रखा जायेगा।प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना द्वारा मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और सभी व्यवस्था ठीक पाई गई।
