अल्मोड़ा-चतुर्थ जिला श्री योगासन खेल प्रतियोगिता का बड़े शानदार और भावी तरीके से समापन संपन्न हुआ। दो दिवसीय चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वधान में किया गया।योगासन प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित शामिल हुए कुंदन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी एवं विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए गणमान्य लोगों द्वारा किया गया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने फूलों का गुलदस्ता भेट कर मुख्य अतिथि का सम्मान एवं स्वागत किया। साथ ही रूप सिंह बिष्ट एवं जसोद सिंह द्वारा अतिथि और विशेष अतिथियों का बैज अलंकृत कर उनका स्वागत सम्मान किया।हरीश कनवाल पूर्व ग्राम प्रधान खत्याड़ी अल्मोड़ा, कुंदन कुमार बिष्ट मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,अश्विनी नेगी उपसचिव व्यापार मंडल अल्मोड़ा,डॉ दिगंबर फ्लोरिया,धारा बल्लभ पांडे राष्ट्रीय जज योग,हेमंत रावत समाजसेवी,महेंद्र सिंह मेहरा प्रधानाचार्य चितई इंटर कॉलेज अल्मोड़ा,राजेंद्र तिवारी सभासद नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा,श्रीमती राधा बिष्ट महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष, चंदन सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी चंपावत,श्रीमती नीमा नगर कोटी उपाध्यक्ष कल्पना कृति,जगमोहन बिष्ट सभासद नगर पालिका अल्मोड़ा,रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी पतंजलि, जसोद सिंह बिष्ट राज्य प्रभारी पतंजलि,वैभव जोशी अध्यक्ष ब्राह्मण समाज,रणजीत सिंह भंडारी वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे और पदक विजेताओं को पदक प्रदान किए।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किए।प्रतियोगिता का आयोजन स्थल मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि इस जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी राज्य योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं यशपाल के प्रशिक्षित छात्र/छात्राओं ने योगासन का ग्रुप कार्यक्रम प्रस्तुत कर सुंदर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी द्वारा किया गया।समापन में मुख्य अतिथि के रूप में कुन्दन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी,जसोद सिंह बिष्ट संयोजक आयोजन समिति,रूप सिंह बिष्ट सदस्य आयोजन समिति द्वारा बैच लगाकर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया एवं संचालन कमल कुमार बिष्ट एवं रूप सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अपनी बात रखते हुए योग को खेल के रूप में अपनी पहचान और बेहतर स्वास्थ्य समाधान के महत्व पर जोर दिया।कहा कि हम अभ्यास कर अपने को स्वस्थ एवं निरोग बना सकते हैं।कहा कि यह वरदान हमें हमारे ऋषि मुनियों से मिला है जिनकी पद्धति से आज हम न केवल योग के द्वारा अपने को स्वस्थ निरोग बना सकते हैं बल्कि समाज का अच्छा नेतृत्व कर सकते हैं। वही खेलों के द्वारा अपना भविष्य भी सवार सकते हैं।कार्यक्रम में आमंत्रित वरिष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से हम जहां शारीरिक क्षमता और स्वस्थ होने का एक मजबूत आधार योग को मानते हैं वहीं हम अच्छी शिक्षा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अच्छे संस्कार और आदतों के साथ ग्रहण कर निश्चित ही अपने भविष्य के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।ये संदेश देने का यह सुंदर तरीका योग के मंच और योग के निरंतर अभ्यास से ही पाया जा सकता है।अंत में कमल कुमार बिष्ट ने कार्यक्रम के अच्छे परिणाम एवं दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों व अभिभावकों के साथ ही निर्णायक मंडल एवं आयोजक मंडल के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन का एक मुख्य उद्देश्य जहां खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है वहीं उनको अच्छा माहौल,अच्छा प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारना और उचित अवसर और मंच प्रदान करना है। वहीं युवाओं को नशे और मोबाइल जैसे चीजों का दुरुपयोग से बचने का एक सकारात्मक कदम खेलों से जुड़ने का माध्यम और सही दिशा में चलने का सकारात्मक कदम बताया।कहा कि आज की युवा पीढ़ी में बहुत से नौजवान कई प्रकार की चुनौतियों से जहां लड़ने में अपने आप को सक्षम नहीं पाता और गलत रास्ते पर निकल पड़ा है।उनका सकारात्मक एवं सही मार्गदर्शन और नेतृत्व करने के लिए खेलों से जोड़ने,अच्छी शिक्षा,अच्छे संस्कारों के साथ अच्छी आदतों के शिक्षा मार्गदर्शन खेलो की जानकारी देने की अति आवश्यकता है।प्रतियोगिता के परिणाम में प्राथमिक बालिका वर्ग में,कलात्मक मे दिव्यांशी प्रथम,अदिति भंडारी द्वितीय,प्रियांशी तिवारी तृतीय,सीनियर बालिका कलात्मक मे प्राजंलि भट्ट प्रथम, ट्विंकल द्वितीय,माही वर्मा तृतीय, आर्टिस्टिक कलात्मक बालिका सब जूनियर वर्ग में अवनि बिष्ट प्रथम एवं अनु कुमारी संयुक्त रूप से प्रथम एवं सीनियर बालिका ट्रेडिशनल परंपरागत में माही वर्मा प्रथम,प्राजंलि भट्ट द्वितीय, रेनू बिष्ट तृतीया,
प्राथमिक बालक वर्ग में वंश तिवारी प्रथम,जिज्ञांश बिष्ट द्वितीय,लावण्या बिष्ट तृतीय,बालिका प्राथमिक ट्रेडिशनल वर्ग में जीविका तपोला प्रथम,दिव्यांशी द्वितीय,आदित्य तृतीय, बालक के प्राथमिक वर्ग आर्टिस्टिक में वंश तिवारी प्रथम,सब जूनियर बालक आर्टिस्टिक धीरज प्रथम,हितेश बिष्ट द्वितीय,विजय तृतीय,सब जूनियर बालक वर्ग में ट्रेडिशनल नैतिक सिंह रावत प्रथम,हर्षित बिष्ट द्वितीय,ओजस तृतीय रहे है।सब जूनियर बालिका कलात्मक आर्टिस्टिक में राजश्री जोशी प्रथम,रुद्रांशी द्वितीय,दिव्या बिष्ट तृतीय,सब जूनियर बालिका ट्रेडिशनल में मीनाक्षी जोशी प्रथम,राजश्री जोशी द्वितीय,गायत्री सिराड़ी तृतीय,सब जूनियर बालिकाएं रिदमिक देवेश्वरी शाह प्रथम,रिद्धिमा कपिल द्वितीय रहे। उपस्थित सभी मुख्य अतिथि अतिथि गणों ने बच्चों की प्रस्तुतियां और उनकी प्रतिभा की खूब भूरी भूरी सराहना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी।
