अल्मोड़ा-दीप प्रज्ज्वलन के साथ 2024 सावन मेले का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल,मनमोहन चौधरी,प्रमोद रावत,ब्रज मोहन जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों द्वारा नृत्य व शकुनाखर की सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम आरंभ किया गया।मेले में सेली सजाओ प्रतियोगिता व दुल्हन सजो प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई जिसमें सेली सजाओ प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागीयो ने प्रतिभाग किया। दुल्हन सजो प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई।25 से 50 वर्ष तक की आयु वर्ग में 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया तथा 50 से अधिक आयु वर्ग में 8 प्रतिभागीयो ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लगभग 15 स्टाल लगाए गए जिनमें पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद दर्शकों को चखने को मिला।दुल्हनों ने सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी द्वारा की गयी।संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय व सचिव पुष्पा सती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।निर्णायक मंडल में ब्रज मोहन जोशी अध्यक्ष परम्परा संस्था नैनीताल एंव चंचल तिवारी अध्यापिका संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा रही।यहां आशा पंत,गीता शाह,सुनैना मेहरा,मंजू जोशी,ममता चौहान,चंद्रा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल,अनुराधा अग्रवाल, अदिती पांडे,रेखा चौहान,अनीता रावत,रमा जोशी,दीपा जोशी,मंजू रावत,राधिका जोशी,रेखा रौतेला,गीता मेहरा,मीना भैसौडा,राधा तिवारी,राधा बिष्ट,लता तिवारी,विधा विष्ट,किरन साह,बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष भावना जोशी,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जया शाह,डा वसुधा पंत,डा जे सी दुर्गापाल,मनोज सनवाल,गिरजा शंकर अग्रवाल,मनोहर नेगी,दीवान सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।दुल्हन सजो प्रतियोगिता में 50से अधिक आयु वर्ग में प्रभा बोरा प्रथम,बिमला तिवारी द्वितीय,लीला जोशी तृतीय स्थान पर रही। 25 से 50 वर्ष की आयु वर्ग में ममता कपूर प्रथम, प्रशंसा तिवारी,द्वितीय मीना मेहता तृतीय स्थान पर रही।सेली प्रतियोगिता में स्नेहलता जोशी प्रथम,गोपा नयाल द्वितीय,तारा नैनवाल तृतीय स्थान पर रही।व्यंजन प्रतियोगिता में दया जोशी प्रथम,गीता बिष्ट द्वितीय,ज्योति जोशी तृतीय स्थान पर रही।
