अल्मोड़ा-आज दिनांक 4 अगस्त को नगर व्यापार मंडल और जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के मध्य एक बैठक आयोजित की गई।बैठक नव निर्मित दीप चंद्र पांडे सभागार में आयोजित की गई जिसमे अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई।सर्वप्रथम नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने नगर के व्यापारियों के लिए एक व्यापारी राहत कोष का प्रस्ताव दिया जिस पर जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल द्वारा शीघ्र ही इस कोष को खोलने की बात कही गई और इसके लिए किसी भी व्यापारी को 50 रुपए महीना देकर इसकी सदस्यता ग्रहण करनी है और इस कोष से व्यापारी को मदद उसकी आर्थिक परिस्थिति को देखकर की जाएगी।बैठक में जिला व्यापार मंडल परिवार द्वारा नगर कार्यकारणी को उनके नगर के व्यापारी को 55000 की मदद करने पर बधाई दी गई।बैठक में 15 अगस्त को विक्टर मोहन चौक में भव्य झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही गई।बैठक में नगर व्यापार मंडल द्वारा सरकारी विद्यालयों,निजी भूमि में मेलो के नाम पर बड़े बड़े बाजार लगने पर इनका विरोध करने का निर्णय लिया। जिसमें जिला व्यापार मंडल द्वारा मिलकर इसका और इसमें मिले हुए अधिकारियों और लोगो का विरोध करने का विश्वाश दिलाया।अल्मोड़ा जिला व नगर व्यापार मंडल एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज,राजकीय इंटर कालेज जैसे बड़े बड़े विद्यालयों में शिक्षा को अनदेखा कर अनुमति देने वाले अधिकारियों का घेराव करेगा और नियमों का उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ कोर्ट जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अगर इसके बाद भी बाजार लगाए जाते है तो प्रशासन के खिलाफ पूरा अल्मोड़ा बाजार बंद किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में नगर में बढ़ती चोरियो को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर इनका खुलासे करने की बात भी कही गयी।बैठक में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,जिला कार्यकारणी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश चंद्र मठपाल, जिला उपाध्यक्ष प्रताप कनवाल,जिला मंत्री राकेश तिवारी,जिला मंत्री अमन नज्जोंन,जिला मंत्री हिमांशु पेठसाली, जिला मंत्री अतुल पांडे,नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा,महिला उपाध्यक्ष जया साह,सचिव वकुल साह, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,उपसचिव अश्वनी नेगी,उपसचिव आशीष भारती, कोषाध्यक्ष कुनाल न्याल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *