अल्मोड़ा-दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में आज उद्घाटन हुआ।योग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया।कार्यक्रम में वैभव जोशी,रूप सिंह,डॉक्टर वसुधा पंत महासचिव ग्रीन हिल्स ट्रस्ट,राधा बिष्ट अध्यक्ष महिला कांग्रेस, सुभाषद जगमोहन बिष्ट,जसोद सिंह,नीमा नगरकोटी उपाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति,कुंदन बिष्ट मंडल अध्यक्ष भाजपा,दीपक चंद्र बिष्ट,यशपाल चंद्र भट्ट व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रतियोगिता प्राइमरी,सब जूनियर, जूनियर,सीनियर वर्गो में हुई।प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक,रिथमिक आदि हुए।कार्यक्रम में प्रथम चरण के प्रतिभागियों ने द्वितीय चरण में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *