अल्मोड़ा-भारतीय वाल्मीकि समाज के सदस्यों ने बुधवार को बेस अस्पताल के पीएमएस को ज्ञापन सौंपा।पर्यावरण मित्रों को वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया।ठेकेदार पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।बुधवार को मिले पीएमएस से सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण मित्रों को 2016-17 का वेतन नहीं दिया गया है।उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां ज्ञापन देने वालों में विनय किरौला, जिलाध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष अमरेश, असवंत, बलबीर कुमार, संजीत पवार, राजकुमार, अमन टकवाल, विक्की कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *