अल्मोड़ा-जिला अल्मोड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 3 अगस्त 2024 से 4 अगस्त 2024 तक दो दिवसीय जिला स्तरीय योग योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मानस पब्लिक स्कूल ढुंगाधारा अल्मोड़ा में आयोजित होने जा रही है।प्रतियोगिता में निम्न आयु वर्ग के बालक/ बालिकाओं को प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।सब जूनियर महिला/पुरुष 10 – 14 वर्ष,जूनियर महिला/पुरुष 14-18 वर्ष,सीनियर महिला/पुरूष 18- 28 वर्ष।प्रतियोगिताओं में ट्रेडीशनल सिंगल, आर्टिस्टिक सिंगल,आर्टिस्टिक पेयर एवं रिद्ममिक पेयर इवेंट होंगे।साथ ही योग डेमोट्रेशन ग्रुप योग योगासनएवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने हैं।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती प्रार्थना,उद्घाटन समारोह पर प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित किया गया है।3 अगस्त शनिवार दिन से योग प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन कैलाश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि कुलपति एस. एस. जे. विश्वविद्यालय अल्मोड़ा सतपाल सिंह बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि रमेश बहुगुणा जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा किया जाएगा।साथ ही शहर के गणमान्य आमंत्रित अतिथि और विशिष्ट अतिथि गणों के द्वारा शामिल होकर उद्घाटन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।जिला अल्मोड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयोजक जसोद सिंह बिष्ट ने बताया कि चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन योग प्रतियोगिता 2024 की तैयारी पूर्ण कर ली गई है एवम प्रतियोगिता आयोजन संबंधित समीक्षा बैठक दिनांक 2 अगस्त 2024 प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं सहसंयोजक जिला अल्मोड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्षता में होनी सुनिश्चित हुआ है।3 बजे दिन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गणों का सम्बोधन होगा।संचालन रूप सिंह बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट सह संयोजक एवं कोषाध्यक्ष अल्मोड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा।दिनांक 4 अगस्त रविवार को 4 बजे सायं प्रतियोगिता में पदक विजेताओं की उद्घोषणा होगी।मुख्य अतिथि कुंदन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि गणों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार व पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।5 बजे सायं जिला अल्मोड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित कार्यक्रमों का समापन हो जाएगा।इस पूरे कार्यक्रम में आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।प्रेम प्रकाश पांडेय
चतुर्थ जिला योगासन योग प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर एवं सचिव जिला अल्मोड़ा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के चयनित विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कहा कि खेल और खिलाड़ियों की विकास एवं अधिक से अधिक भागीदारी हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी है।अपनी बात को प्रबलता और प्रमुखता से रखते हुए कमल कुमार बिष्ट ने बताया की योग,ताइक्वांडो और अन्य खेलों में रुचि पैदा करने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने नशा मुक्ति और मोबाइल फोन के दुरुपयोग जैसी गलत आदतों से दूर रखने का भी हमारा यह प्रयास युवाओं एवं आने वाली पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक कदम,एक कुशल संदेश और सही दिशा देने का हमारा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *