जागेश्वर-मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में लमगडा मंडल के कनरा,पनियालीछीना,चायखान आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर जनता से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्यायें जानी।श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की अपील की।बुद्बवार को श्री पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में लमगडा मंडल के शहरफाटक,क्वेटा,डोल, आरुखान,मसानखाल आदि क्षेत्रों में जनता से मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान चलाया व जगह जगह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व जनता के साथ बैठकें कर उनकी समस्यायें जानकर निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की तथा लोकप्रिय भाजपा सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर जन जन तक पहुंचाने की अपील की।
