अल्मोड़ा-नगर के ढूंगाधारा में सड़क का एक हिस्सा लम्बे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा था।निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट लम्बे समय से इसके सुधारीकरण के लिए प्रयासरत थे।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के द्वारा सभासद की मांग एवं स्थानीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए मार्ग का सुधारीकरण करवाया। सुधारीकरण का कार्य पूरा हो चुका है जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। मार्ग सुधारीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट एवं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *