अल्मोड़ा-मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की साप्ताहिक वर्चुअल बैठक में आज चार प्रस्ताव पारित किए गए जिससे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सीधे आहरण वितरण अधिकार देने की मांग की गई।जिन विद्यालयों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यरत हैं उन्हें आहरण वितरण अधिकार दिए जायें।लेवल 11 का प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किया जाय और चौथे पारित प्रस्ताव में प्रधानाचार्य से लेकर महानिदेशक तक शैक्षिक व प्रशासनिक अधिकारी की समीक्षा कर स्पष्ट आदेश जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया।आज की बैठक में टेचन कुमार प्रजापति मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,दिनेश कसंवाल,पान सिंह मेहरा,शैलेश पंत, सुधीर राठौर,भाष्कर जोशी,भूपेंद्र देव ताऊ,कमलेश जोशी,खीमानंद गहतोड़ी,धीरेन्द्र कुमार पाठक,सौरभ चन्द,मोहन लाल,विनीत मिश्रा,संजय नेगी आदि उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता सौरभ चंद व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक ने किया।वक्ताओं ने देहरादून जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान में आहरण वितरण अधिकार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को देने की मांग की है और स्पष्ट शासनादेश के बाद भी विभाग द्वारा इसके इतर निर्णय लिए जाने पर विभाग की आलोचना की।आहरण वितरण के संबंध में स्पष्ट शासनादेश है लेकिन विभाग के द्वारा इसकी मनमानी व्याख्या की गई है।वक्ताओं द्वारा शीघ्र ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को आहरण वितरण अधिकार दिए जाने की मांग की।
