अल्मोड़ा-आज प्रेस को जारी एक बयान में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गेलाकोटी ने कहा कि सरकार के द्वारा अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने की जो साजिश की जा रही है उसका समस्त ग्रामवासी कड़ा विरोध करते हैं।उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल कर भारी भरकम टैक्स वसूलने की जो भाजपा सरकार साजिश कर रही है इसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मुश्किल से जिला पंचायत कार्य कर रही है गांव के विकास और सृढृढीकरण के लिए पंचायतों द्वारा कार्य किया जा रहे हैं।ऐसे में नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल कर टैक्स के नाम पर भारी भरकम शुल्क ठोकने की सरकार की कवादत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल करने से पहले सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी, भौगोलिक परिस्थिति एवं धरातलीय परिस्थिति का गहनता से अध्ययन कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कागजों में नगर निगम में शामिल कर लेने से जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला।यदि सरकार जनता की भलाई ही चाहती है तो पहले धरातल पर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को रास्तों,सड़कों, रात्रि पर प्रकाश व्यवस्था,सीवर लाईन,खेल मैदान,समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराए।इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली जनता से नगर निगम के नाम पर कर वसूलने की सोचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *