रामनगर-इस बार सर्दियों में बारिश अपेक्षाकृत कम हुई है लिहाज आग लगने की घटनाओं में तेजी आ सकती है।इसको देखते हुये वन विभाग ग्रामीणों के साथ भी सहभागिता निभाने के लिए बातचीत कर रहा है। इसके अलावा वन पंचायतों की भागीदारी भी तय की जा रही है।आग लगने की घटनाओं को तेजी से रोका जा सके इसको देखते हुए रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में पावर ब्लोअर का प्रयोग फायर लाइन बनाने और कंट्रोल बर्निंग में किया जा रहा है। फतेहपुर बंद रेंज के रेंजर ख्यालीराम आर्य के मुताबिक पावर ब्लोअर से फायर लाइन बनाने का प्रशिक्षण वन कर्मचारियों को दे रहे हैं।इसके अलावा आग पर काबू कैसे पाना है?किन किन चीजों का उपयोग आग बुझाने के दौरान किया जा सकता है इसकी ट्रेनिंग भी वन कर्मचारी ले रहे हैं। “पावर ब्लोअर” एक ऐसी मशीन है जिससे घने जंगल मे बेहद कम समय मे फायर लाइन बनाकर आग पर काबू पाया जा सकता है।रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर वन रेंज में साल बाहुल्य क्षेत्र है जिसके पत्तो में ज्यादा आग लगने का खतरा है जिसको देखते हुए रोजाना फायर लाइन बनाकर कंट्रोल बर्निंग की जा रही है।रोजाना जंगल मे गश्त के साथ आग लगने की घटनाओं पर नजर रखना,दावानल की वजह से वन्य जीवों को नुकसान ना पहुंचे यह वन विभाग के लिये कड़ी चुनौती है। वह अधिकारियों ने जनता से भी यह अपील की है की वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिये वे वन विभाग के साथ मिलकर चलें तभी जल,जंगल और ज़मीन बच पायेंगे।इसके अलावा रेंज में 7 क्रू स्टेशन बनाये गये हैं और गश्ती दलों को 24 घण्टे अलर्ट पर रखा गया है।