अल्मोड़ा-आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद पार्क शिखर तिराहा अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।भाजपा के समस्त मोर्चों व प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर अमर शहीद योद्धाओ को याद करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। वातावरण शहीद योद्धा अमर रहे,जब तक सुरज चांद रहेगा तब तक तुम्हारा नाम रहेगा,अमर शहीद जवान अमर रहे अमर रहे के नारों से गूंजता रहा।कारगिल युद्ध में शहीद हुए योद्धाओं के स्मारक में फूल मालाऐ चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये।आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रोतेला,भाजपा नेता बंसीलाल कक्कड़,रणजीत सिंह भंडारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,जिला मंत्री महेश विष्ट,मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,महिला मोर्चा महामंत्री रेखा आर्य, उपाध्यक्ष सभासद सौरभ वर्मा,पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट,महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश पूनम पालीवाल, नगर सोशल मिडिया आशीष गुरू रानी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,पूर्व मंत्री विनीत बिष्ट,पूर्व उपाध्यक्ष सभासद दीपक बर्मा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,आनन्द कनवाल,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा,अल्पसंख्यक मोर्चा सलमान अंसारी,अनुसूचित मोर्चा मुकुल कुमार,देवेन्द्र सतवाल, विनोद जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *