अल्मोड़ा-आम आदमी पार्टी ने गैरसैण में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।यहां आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार वास्तव में जन आंदोलनों का दमन करने के लिए ही डबल है। जहां 90 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानो के आंदोलन को केंद्र सरकार कुचल रही है वही सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड सरकार गैरसैण में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज कर रही है।वक्ताओं ने कहा कि इसका जवाब आने वाले समय मे जनता अवश्य देगी।बैठक में संगठन मंत्री मनोज गुप्ता,आशीष जोशी,संजय पांडे,देव सिंह टंगड़िया,योगेंद्र अधिकारी,भुवन चंद्र जोशी,नलिन लोहनी आदि मौजूद रहे।
