अल्मोड़ा-आज दिनांक 24.07.2024 को शिक्षा संकाय सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के बीएड एवम एमएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों के सामुदायिक कार्यक्रम के तृतीय दिवस का आयोजन अल्मोड़ा शहर के श्री बेतालेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष एवम विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भीमा मनराल द्वारा सामुदायिक कार्यक्रम के महत्व एवम उसके अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों से प्रशिक्षणार्थियो को अवगत करा कर किया गया।प्रोफेसर मनराल द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को मंदिर परिसर में मर्यादा,शान्ति व्यवस्था तथा समूह समन्वय के साथ कार्य करने के दिशा-निर्देश दिये गए।प्रशिक्षणार्थियो द्वारा सर्वप्रथम मंदिर परिसर, आस-पास के वन क्षेत्र एवम नदियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मंदिर परिसर के आसपास एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत पचास पौधों का रोपण किया गया।प्रशिक्षणार्थियो द्वारा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर वातावरण को गुंजित व भक्तिमय किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार साह, अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा तथा समाज सेवी मनोज कुमार वर्मा कांची द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियो के साथ मिलकर वृक्षारोपण में सहयोग किया गया तथा शिक्षा संकाय के इस सामुहिक प्रयास की सराहना के साथ ही बीएड व एमएड प्रशिक्षणार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शिक्षा संकाय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रिजवाना सिद्दीकी,डॉ संगीता पवार,डॉ नीलम,डॉ संदीप पाण्डे,मनोज कार्की,डॉ देवेंद्र चम्याल, डॉ ममता कांडपाल,सरोज जोशी, श्रीमती ललिता रावल,आनंद कुमार एवं राजपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *