अल्मोड़ा-बुद्ववार को कांंग्रेस कार्यालय में हुई एक बैठक में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि विगत दिनों हुई गलतफहमी की वजह से महिला कांंग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती लता तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।श्रीमती लता तिवारी कांंग्रेस की बेहद ऊर्जावान,कर्मठ एवम् मेहनती कार्यकत्री है और साथ ही साथ जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन भी हैं।श्री पाण्डेय ने बताया कि श्रीमती तिवारी के साथ वार्ता करके सारी गलतफहमियां दूर कर ली गयी हैं।साथ ही उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है।इधर दूरभाष पर महिला कांंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्या ने भी जिलाध्यक्ष लता तिवारी का इस्तीफा नामंजूर करते हुए कहा है कि श्रीमती तिवारी जैसी महिलाएं कांंग्रेस की मजबूत आधार स्तम्भ हैं।कुछ गलतफहमियों की वजह से उन्होंने अपना इस्तीफा दिया था जिन्हें दूर कर दिया गया है और श्रीमती तिवारी ही कांंग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष बनी रहेंगी।श्रीमती लता तिवारी ने कहा कि कांंग्रेस उनका परिवार है।जो भी मतभेद थे उनके द्वारा दूर कर लिए गये हैं तथा कांंग्रेस के सभी वरिष्ठजनों के साथ सफल वार्ता होने पर वे अपना इस्तीफा वापस लेती हैं।उन्होंने कहा कि वे पूरे समपर्ण भाव के साथ कांंग्रेस की मजबूती के लिए प्रयासरत रहेंगी।बैठक मेंबैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,जागेश्वर विधानसभा प्रभारी निशान्त पपनै,अल्मोड़ा प्रभारी संजय किरौला,पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा,सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय,्लाक अध्यक्ष गोपाल खोलिया,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,राबिन भण्डारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल,हर्ष कनवाल,हाजी नूर अकरम खान,दीप सिंह डांगी,नरेन्द्र बनौला,हरीश सिंह,अरविन्द रौतेला, अख्तर हुसैन,विनोद सिंह,हीरासिंह डोलिया,हरीश सिंह गैलाकोटी,गोपालराम,कुन्दन नेगी,प्रमोद पवार भीमा,मनोज रावत,जीवन नैनवाल,हरीश रावत,हेम आर्या,महेश आर्या,गोपाल चौहान,प्रताप राम,नरेश बाराकोटी, जैबुलनिशा अन्सारी,गोपा नयाल,पारू उप्रैती,उजमा परवीन,कुन्दन बिष्ट, शरद साह,दीपा साह,संजय सिज्वाली,संजय कुमार,अंकुर कान्डपाल,राजेन्द्र तिवारी,दीपक कुमार सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।