अल्मोड़ा-आज हिंदू सेवा समिति परिवार के सदस्यों द्वारा एक नेपाली युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी एवं जिसका तीन दिन पहले बेस चिकित्सालय में देहांत हो गया था का अन्तिम संस्कार किया गया।उक्त व्यक्ति का शव पिछले तीन दिनों से मोर्चरी में था।पुलिस द्वारा तीन दिनों से उसके परिजनों की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके परिजनों से कोई भी संपर्क नहीं हो पाया। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा आज उसका पोस्टमार्टम करा कर हिंदू सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क किया गया और अज्ञात शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के साथ विश्वनाथ घाट धाम में कर दिया गया।विदित हो अल्मोड़ा जिले या उसके आसपास के क्षेत्र में कोई भी इस प्रकार की घटना में हिंदू सेवा समिति आगे आकर अपना सहयोग हमेशा प्रदान करती है।अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में हिंदू सेवा समिति के यशवंत सिंह पवार,नीरज बोरा,सुशील साह,अमित साह मोनू,भैरव गोस्वामी अर्जुन बिष्ट,मनोज वर्मा कांची,बलवंत राणा,दिशांत पवार,कमल साह,पवन साह,अशोक गोस्वामी,संजय कुमार संजू,हर्षवर्धन तिवारी,सौरव वर्मा,पंकज कांडपाल,राहुल अधिकारी,सूरज वाणी,पंकज लटवाल,गोरा,प्रेम,मासी रावत,पुलिस प्रशासन के किशोर कुमार,हरीश भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *