अल्मोड़ा-आज दिनांक 16.7.2024 को हरेले के महापर्व एवं उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्योहार जो कि हरियाली का प्रतीक है के अवसर पर कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के संरक्षक कमल कुमार बिष्ट,अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट,श्रीमती गीता बिष्ट एवं अन्य सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आगाज किया।इसके साथ ही अवनि वन में किये गये वृक्षारोपण में पौधों के संरक्षण और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी और संकल्प लिया। यह। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ कल्पना कृति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा किया गया। पौधारोपण में अवनि बिष्ट, रिद्यांशी बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,अन्नू कुमारी, जी पी पंकज,अन्नत बिष्ट,अंशिका बिष्ट,दीक्षा कांडपाल,काजल कांडपाल आदि शामिल रहे।
