अल्मोड़ा-अल्मोड़े के 208 वर्ष पुराने ऐतिहासिक व पौराणिक नंदा देवी मेले 2024 को लेकर नंदादेवी मंदिर समिति की गीता भवन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 2024 में होने वाले मेले को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा इस वर्ष होने वाले मेले को लेकर विचार विमर्श कर तय किया कि आगामी 17 जुलाई को अल्मोड़ा नगर के संभ्रांत व सामाजिक लोगों की एक आम बैठक आयोजित की जाएगी और मेला समितियों का गठन किया जाएगा।2024 में होने वाले इस मेले का शुभारंभ 8 सितम्बर पंचमी के दिन होगा और 15 सितम्बर को माँ नंदा सुननन्दा की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।11 सितम्बर को अष्टमी के दिन राजपरिवार द्वारा माँ नंदा सुनन्दा की भव्य व दिव्य पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी किया जाएगा। मेले को भव्य बंनाने को लेकर भी समिति द्वारा रूपरेखा तैयार करने की चर्चा की गई।इसके साथ ही आगामी 2026 में होने वाली नंदा राजजात की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।बैठक में मनोज कुमार वर्मा अध्यक्ष नंदादेवी मंदिर समिति,किशन चंद्र गुरुरानी,जीवन गुप्ता,मनोज सनवाल सचिव,अनूप साह,हरीश बिष्ट,ताराचंद्र जोशी,तारा चंद्र जोशी पुजारी,अर्जुन बिष्ट,नरेंद्र वर्मा,कुलदीप सिंह मेर,रवि गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।
