अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में आज जनपद न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ श्रीमती नीना अग्रवाल परिवार न्यायालय न्यायाधीश व सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा छायादार पदम,अशोक व अन्य वृक्ष लगाकर किया गया।उक्त अवसर पर कर्मचारियों एवं पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
