अल्मोड़ा-आज अल्मोडा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का गांधी चौक अल्मोडा में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया गया।अल्मोडा पहुँचने पर दिल्ली विधायक और प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं तत्पश्चात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और मुंशी हरी प्रसाद टम्टा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक विशाल जुलूस के साथ शिखर होटल तक प्रस्थान किया गया।शिखर होटल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड की बदहाल होती सरकारी अस्पतालों की स्थिति,सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का गिरता स्तर और स्कूलों में संसाधनों की कमी, बिजली और पानी की उचित व्यवस्था का ना होना,रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे पहाड़ो का युवाओं की समस्या पर आम आदमी पार्टी हमेशा उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है और अगर जनता हमें आशिर्वाद देती है तो टारगेट बेसिस पर इन सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।प्रदेश प्रभारी ने आम जनता जो अपना हक मांग रही थी उन पर गैरसैण में प्रशाषन द्वारा किये गये लाठी चार्ज की कड़ी निन्दा की और कहा कि सरकार आम आदमी का दमन कर रही है।ज्ञात हो कि अल्मोड़ा में भी दिन पर दिन आम आदमी पार्टी का कारवा बढ़ता जा रहा है।पिछले 1 महीने से आम आदमी पार्टी के द्वारा उत्तराखंड में चल रहे विशाल सदस्यता अभियान “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” कार्यक्रम के तहत घर घर जा कर अल्मोड़ा के गावों में घूम घूम कर आप कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को आप से जोड़ा जा रहा है।साथ ही वीडियो वैन के द्वारा भी पूरे अल्मोड़ा में जगह जगह घूमकर जनता को जागरूक करने और आप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ,अखिलेश टम्टा,आनंद सिंह बिष्ट,नंदन लाल शाह,नीरज सिंह, रोहित सिंह,संगठन मंत्री मनोज गुप्ता,सोहित भट्ट,दानिश कुरैशी, सौरभ पांडे,दिनेश कुमार,अफसान खान,एस आर बेग ,नवीन आर्या,रवि कुमार,योगेन्द्र अधिकारी,खलील अहमद,सुधीर कुमार,प्रकाश कांडपाल आदि मौजूद रहे।