अल्मोड़ा-हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नए आगुंतक छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में बुरांश के पेड़ों का रोपण किया गया। बुराश हमारा राजकीय वृक्ष भी है।इस कारण महाविद्यालय परिसर को भविष्य में बुरांस के रंगों से रंगने का कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं के जीवन में रंग भरने का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए. के. जोशी द्वारा आज उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर प्रारंभ किया गया।बुरांस के साथ-साथ देवदार,नींबू ,माल्टा, रीठा ,तिमूर ,आदि जड़ी बूटियां के वृक्षों का भी रोपण महाविद्यालय परिसर में किया गया।नव आगंतुक छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के बारे में बताया गया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय कार्यक्रम एक वृक्ष अपनी मां के नाम की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नए आए छात्र-छात्राओं द्वारा इन की देखरेख 3 वर्ष तक करने की शपथ प्रत्येक छात्र-छात्राओं को भी दिलाई गई।प्रत्येक छात्र आगामी तीन वर्षों तक जब तक वह इस महाविद्यालय में रहेंगे इन वृक्षों की देख भाल करेंगे इस आशय की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश वर्मा,सह प्रभारी डॉक्टर कंचन वर्मा,डॉक्टर राकेश पांडे,डॉक्टर जगदीश प्रसाद ,डॉक्टर अमिता प्रकाश द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।कार्यक्रम में डॉ नीरज,डॉ विपिन चंद्र,डॉक्टर कुंदन सिंह बिष्ट,छात्र संघ अध्यक्ष चंदन मेहरा,कु श्रद्धा केडा,कु अंजलि बिष्ट ,कु मंजू ,कुमारी ममता, सीमा,रेखा बिष्ट,कु दिशा बिष्ट,नीतू कुमारी,विमला,सुरेंद्र कुमार,हरीश कुमार,चंदन सिंह,पवन कुमार,मदन कुमार,शेखर जोशी बसंत बल्लभ आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
